तुलसी की माला से कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?


By Ashish Mishra24, Jan 2024 02:05 PMjagran.com

तुलसी की माला

हिंदू धर्म में तुलसी की माला का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी की माला से कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?

जाप करना

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मंत्र का जाप करना अच्छा माना जाता है। बिना माला के जाप करने से कोई फल नहीं मिलता है। हर मंत्र के लिए अलग-अलग माला का उपयोग होता है।

शुद्ध माला

सनातन धर्म में तुलसी की माला को सबसे शुद्ध माला माना गया है। इस माला से जाप करना और इसे धारण करना सबसे उत्तम माना जाता है।

विष्णु भगवान के मंत्र का जाप करना

तुलसी माला से भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

संतान गोपाल मंत्र

तुलसी की माला से संतान की प्राप्ति के लिए ‘ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते, देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुलसी की माला धारण करना

इस माला को धारण करने से कई रोग दूर होने लगते हैं। इसके अलावा तुलसी की माला पहनने से यश और सौभाग्य बढ़ता है।

आत्मविश्वास बढ़ना

तुलसी की माला धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। इसके साथ ही भगवान के प्रति श्रद्धा भी बढ़ती है और मन में सकारात्मक विचार आते हैं।

तुलसी की माला पहनकर न करें ये काम

इस माला को धारण करने के बाद अल्कोहल और मांसाहारी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो जीवन में परेशानी बढ़ सकती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ