Mauni Amavasya 2024: इस दिन बन रहे हैं ये शुभ योग, मिलेंगे अद्भुत फल


By Amrendra Kumar Yadav24, Jan 2024 01:57 PMjagran.com

मौनी अमावस्या पर स्नान का महत्व

मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है, इस दिन स्नान, ध्यान, दान आदि का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या माघ मास में पड़ती है।

कब है मौनी अमावस्या?

इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को पड़ रही है। अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन लोग बिना बोल स्नान करते हैं।

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त

इस साल मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

बन रहे हैं ये खास योग

इस साल मौनी अमावस्या पर कुछ बेहद खास योग बन रहे हैं, इन योगों के बनने से बहुत से मौनी अमावस्या का महत्व और भी बढ़ गया है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, यह योग सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

वरीयान योग

इस दिन शाम वरीयान योग का निर्माण भी हो रहा है। यह योग शाम 7 बजकर 8 मिनट से शुरु होगा। इस योग में पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

भगवान विष्णु की पूजा

मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तिल और आंवला का दान

मौनी अमावस्या के दिन तिल और आंवला का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। तिल और आंवले का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com