सोमवार को कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?


By Ashish Mishra29, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

शिव जी की कृपा

जिन लोगों पर भगवान शिव की कृपा रहती है, उन्हें किसी चीज की परेशानी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?

मंत्र का जाप करना

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

सोमवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप

अगर आपको कार्यों में सफलता नहीं मिल रही है, तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के मंत्र का जाप करें। इससे सफलता मिलने लगती है।

रुके कार्य कार्य में सफलता के लिए मंत्र

अगर आपको ज्यादा समय से किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

अकाल मृत्यु से बचने के लिए ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना चाहिए।

घर में सुख-समृद्धि का आगमन

ब्रह्म मुहूर्त में ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

बाधाओं से छुटकारा

अगर आप जीवन में परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ॐ हौं जूं सः मंत्र का जाप करें। इससे आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो इन मंत्रों का जाप करें। इससे कम समय में सफलता मिलने लगती है।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ