शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कौन-सा दीपक जलाना चाहिए?


By Ashish Mishra07, Jun 2025 12:06 PMjagran.com

शनि देव की पूजा करना

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करना शुभ होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कौन-सा दीपक जलाना चाहिए?

शनि देव की कृपा

जिन लोगों पर शनि देव की कृपा होती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इन लोगों को कार्य में भी सफलता मिलती है।

दीपक जलाएं

पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाना शुभ होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और तरक्की के योग बनते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनि देव की पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं और सुख-शांति आती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पितरों का मिलता है आशीर्वाद

कुंडली में पितरों के नाराज होने पर शनि देव की पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

कार्य में मिलती है सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।

परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

शनि देव की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

शनि देव की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ