सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की शुरुआत 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से होगी। इसका समापन 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय 11 कौड़ियां अर्पित करें। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः मंत्र का जाप करें। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को इन उपायों को करना चाहिए। इससे साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ