कार्तिक मास में तुलसी के पास कौन-सा दीपक जलाएं? मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न


By Ashish Mishra01, Nov 2024 11:19 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोज इसकी पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि कार्तिक मास में तुलसी के पास कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

तुलसी की पूजा करना

कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

दीपक जलाना

पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाने का विधान होता है। ऐसे में कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करते समय दीपक जलाना शुभ होता है।

घी का दीपक जलाएं

कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करते समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

दीपक जलाने का मंत्र

तुलसी के पास दीपक जलाते समय मनः प्रसादजननि सुखसौभाग्यदायिनि, आधिव्याधिहरे देवि तुलसि त्वां नमाम्यहम् मंत्र का जाप करना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को कार्तिक मास में तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ