Govardhan Puja पर न करें ये काम, बिगड़ेगे बनते काम


By Ashish Mishra01, Nov 2024 11:08 AMjagran.com

गोवर्धन पूजा 2024

सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा पर कौन से काम नहीं करने चाहिए?

गोवर्धन पूजा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार गोवर्धन पूजा का त्योहार 02 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा।

इन कामों को करने से बचें

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे गोवर्धन पूजा के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

गौ माता को परेशान न करें

गोवर्धन पूजा के दिन गौ माता को परेशान नहीं करना चाहिए। अगर आप परेशान करते हैं, तो जीवन में संकट का पहाड़ टूट सकता है।

तामसिक चीजें न खाएं

गोवर्धन पूजा के दिन तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस दौरान सात्विक चीजों को खाना बेहद शुभ होता है।

बड़ों का अपमान न करें

गोवर्धन पूजा पर बड़े-बुजुर्ग लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, इस दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान मिलता है।

काले रंग के कपड़े न पहनें

गोवर्धन पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहने से बचना चाहिए। इस दिन पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

पढ़ते रहें

त्योहारों पर ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ