इन स्‍पेशल जूस को पीने से चेहरे पर आ जाती है चमक


By Ashish Mishra02, Sep 2023 04:04 PMjagran.com

चेहरा

हर कोई चेहरे पर चमक को बरकरार रखना चाहता है। कई जूस ऐसे होते हैं जिसे पीने से फेस पर निखार आने लगता है। आइए जानते हैं चेहरे पर चमक के लिए किन जूसों का सेवन करना चाहिए?

पोषकयुक्त पदार्थ

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए फलों और पोषकयुक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा जूसों का सेवन करना चाहिए।

गाजर जूस

गाजर में विटामिन सी और विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होती है। गाजर जूस का सेवन करने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

लेमन जूस

रोजाना जेमन के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है।

टमाटर का जूस

टमाटर में बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन होता है। इसके जूस का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर में ग्लाइकोसील सिलेरैमाइड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके जूस का सेवन करने से चेहरे पर चमक आती है। इसके अलावा सूजन भी कम होता है।

अनार का जूस

अनार का जूस हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह खून की कमी को भी दूर करता है। इसके अलावा जूस का सेवन करने से स्किन पर नेचुरल चमक बरकरार रहती है।

स्किन प्रोटेक्ट

चेहरे को धोते समय पानी का विशेष ध्यान देना चाहिए। कभी भी गर्म पानी से स्किन को नहीं धोना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ