आजकल लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर हो जाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं।
आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए डाइट में कौन-कौन से पोषक तत्व शामिल करें।
गाजर में बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में विटामिन- ए की पूर्ति करता है। यह पोषक तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
पालक ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है, ये एंटीऑक्सिडेंट हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
कीवी विटामिन-सी से भरपूर होता है। इस फल में मौजूद गुण आंखों में कोलेजन उत्पादन में बढ़ावा देते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।
पपीता बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर होता है। जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद है।
संतरे विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत हैं। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को भी रोकने में मदद करता है।
पोटेटो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में स्वीट पोटेटो शामिल कर सकते हैं।