राहु की शत्रु राशियां कौन-सी हैं?


By Ashish Mishra06, Mar 2025 05:00 AMjagran.com

राहु का कमजोर होना

कुंडली में राहु के कमजोर होने से व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आने लगते हैं। आइए जानते हैं कि राहु की शत्रु राशियां कौन सी हैं?

परेशानियों का सामना करना

राहु के कमजोर होने से जातक के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। इसके अलावा, बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

राहु की शत्रु राशियां

कई राशियां ऐसी होती हैं, जो राहु की शत्रु होती हैं। इन राशि के जातकों पर राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और सभी कार्यों में अशुभ फल मिलता है।

कर्क राशि

यह राशि राहु ग्रह की शत्रु राशि है। इस राशि के जातकों पर राहु का बुरा प्रभाव पड़ता है। इन जातकों को जीवन में संकट आने लगता है।

सिंह राशि

इस राशि को राहु की शत्रु राशि माना जाता है। सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य और कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। इनके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।

मेष राशि

इस राशि के जातकों पर राहु का बुरा असर पड़ता है। इन जातकों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, जातक को सिर दर्द का सामना करना पड़ता है।

कार्य मिलती है असफलता

राहु के नकारात्मक प्रभाव से इन राशियों के जातकों को करियर में असफलता का सामना करना पड़ता है। इन जातकों की तरक्की रुक जाती है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

राहु को प्रसन्न करने के लिए सोमवार और शनिवार को जल में गंगाजल, काले तिल और बेल पत्र मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस दौरान 108 महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

पढ़ते रहें

ग्रहों की शत्रु राशि के बारे में बानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ