कई लोग रात में नींद न आने की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि व्यक्ति की किन आदतों से रात में नींद नहीं आती है?
रात में नींद न आने से व्यक्ति को थकान की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर हेल्दी रहता है।
व्यक्ति की कई आदतें ऐसी होती हैं, जिससे रात में नींद नहीं आती है। इन आदतों को समय रहते सुधार लेना चाहिए।
दिनभर शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। वहीं, रात में ज्यादा पानी पीकर सोने से बार-बार यूरिन आ सकती है, जिससे रात में नींद भी नहीं आती है।
रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चीजों का सेवन करने से नींद नहीं आती है। इसके साथ ही, रात में शराब पीने की आदत भी नींद को खराब कर देती है।
कमरा गर्म होने पर शरीर के तापमान को बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। इससे रात में पसीना होने लगती है, जिससे नींद न आने की समस्या हो सकती है।
कई लोग सुबह धूप से दूर रहना पसंद करते हैं। इससे नींद पर भी प्रभाव पड़ता है। पर्याप्त धूप में न रहने पर रात में नींद न आने की समस्या का सामना कर सकते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इससे मानसिक हेल्थ बेहतर रहता है और काम करने में मन भी लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाले टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ