कंगाली से जूझते रहते हैं इन आदतों वाले लोग


By Ashish Mishra20, May 2025 10:00 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

चाणक्य ने अपनी नीति में व्यक्ति की आदतों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि किन आदतों वाले लोग कंगाली का सामना करते रहते हैं?

आदत का प्रभाव

व्यक्ति की आदतों का प्रभाव उसके जीवन और करियर पर पड़ता है। अच्छी आदतें व्यक्ति को अच्छा और बुरी आदतें बुरा बना देती हैं।

कंगाल कर देती हैं ये आदतें

व्यक्ति की कई आदतें ऐसी होती हैं, जो उसे कंगाल बना देती हैं। इन आदतों को समय रहते सुधार लेना चाहिए।

बेवजह पैसा खर्च करना

कई लोग बेवजह पैसा खर्च करते रहते हैं। ऐसे लोग जल्दी कंगाल भी हो जाते हैं। हमेशा समझ-बूझकर पैसा खर्च करना चाहिए।

आलस करने वाले लोग

कई लोग हर समय आलस से भरे रहते हैं। ऐसे लोगों का काम करने में भी मन नहीं लगता है। आलस करने वाले लोग जीवन में सफल नहीं होते हैं।

सुबह देर तक सोना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति सुबह सूर्योदय के बाद तक सोता रहता है, तो उसे मां लक्ष्मी की आशीर्वाद भी नहीं मिलता है। ऐसे लोग कंगाली का सामना करते हैं।

घर में गंदगी करना

कई लोग घर की साफ-सफाई भी नहीं करते हैं। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। इन लोगों को धन की कमी का भी सामना करना पड़ता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

इन आदतों वाले लोगों को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, इनके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

पढ़ते रहें

व्यक्ति की आदतों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ