सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या काम करने से धन लाभ होता है?
पंचांग के अनुसार, 26 मई 2025 को ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जाएगी। ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगल जैसे पर्व भी पड़ते हैं। इस माह में पूजा-पाठ करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा।
कई आम ऐसे होते हैं, जिसे ज्येष्ठ अमावस्या पर करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
ज्येष्ठ अमावस्या पर गंगा में स्नान करना शुभ होता है। वहीं, घर पर स्नान करते समय पानी में गंगाजल मिला लें। ऐसा करने से सारे पाप दूर होने लगते हैं।
अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
ज्येष्ठ अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े, तिल, गुड़, घी, आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को ज्येष्ठ अमावस्या पर इन कामों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
देवी-देवताओं की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ