आज के समय में अक्सर लोग मोटापा बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को कई आदतों को अपनाने से दूर रहना चाहिए।
कई लोग खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में इन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
व्यक्ति की आदत का प्रभाव उसके हेल्थ पर भी पड़ता है। कई आदतें ऐसी हैं जो वजन को बढ़ाने में मददगार हैं। इन आदतों से बचना चाहिए।
अक्सर लोग काम के चलते पर्याप्त नींद नहीं लेते है, जिसकी वजह से स्ट्रैस हार्मोन पैदा होने लगता है। यह वजन को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए।
फलों के रस हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन सोडा वाले मीठे ड्रिंक को पाने से बचना चाहिए। इसमें पर्याप्त कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
कई लोग काम के चलते अन हेल्दी चीजों का सेवन करने लगते हैं। जिसके कारण शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है और व्यक्ति को मोटापे का सामना करना पड़ता है।
जो लोग तनाव का सामना करते रहते हैं, उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा हाई कैलोरी खाने से ब्लड शुगर भी बढ़ने लगता है।
वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे शरीर हेल्दी रहता है।
वजन को कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ