अक्सर लोग घरों में पूजा-पाठ के लिए देवी-देवताओं की मूर्ति रखते हैं। आइए जानते हैं कि घर में किन देवी-देवताओं की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए?
घर में किसी चीज को रखने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप वास्तु के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो वास्तु दोष हो सकता है।
घर में कुछ देवी-देवताओं की तस्वीर को रखना वर्जित माना जाता है। अगर आप इन तस्वीरों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है।
घर में शनि देव की मूर्ति या तस्वीर को रखना अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि शनि देव के नाराज होने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष के अनुसार, भैरवनाथ को शिव की रौद्र रूप माना जाता है। घर में काल भैरव की तस्वीर रखने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि भैरवनाथ की पूजा घर के बाहर करनी चाहिए।
हिंदू धर्म में महाकाली की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में मां काली की तस्वीर रखने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। घर में महाकाली की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार, शरीर पर राहु-केतु का प्रभाव होने पर कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इनकी तस्वीर और मूर्ति को घर के बाहर रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नटराज की मूर्ति या तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इस मूर्ति को घर में रखते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है और पारिवारिक रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ