घर में लगाएं यह 1 पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा


By Farhan Khan10, Jan 2024 04:09 PMjagran.com

पेड़-पौधे

घर में पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता है। कुछ पेड़ पौधे का असर घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है।

माता लक्ष्मी की कृपा

अगर आप अपने घर में धन की वर्षा करवाना चाहते हैं। तिजोरी में माता लक्ष्मी की कृपा देखना चाहते हैं तो आज ही आप इस पौधे को घर में लगा लें।

घर में लगा सकते हैं यह पौधा

यह पौधा आप अपने घर पर लगा सकते हैं। लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ये पौधा सबसे शुभ माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हरसिंगार

हरसिंगार के फूलों को पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं यह जिस घर में होता है, वहां सुख-शांति बनी रहती है।

गृह क्लेश से निजात

इसके फूलों में तनाव दूर करने की क्षमता होती है और परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा प्रेम बना रहता है। गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है।

नकारात्मक ऊर्जा से निजात

माना जाता है कि घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है।

उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं

यदि इस पौधे को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाया जाए, तो घर से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही इस पौधे के फूल को देखने से जीवन में सुकून आता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com