अधिकतर लोग बेडरूम में तस्वीर लगाते हैं। इस दौरान कई ऐसी तस्वीर लगा देते हैं, जिसे नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि बेडरूम में किसकी तस्वीर लगानी चाहिए?
घर में कोई भी चीजे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो वास्तु दोष हो सकता है।
घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। कुछ ऐसी तस्वीर होती है जिसे लगाने से परिवार में मधुरता बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहता है।
बेडरूम में मोर-मोरनी की तस्वीर भी लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होने लगते हैं। इस तस्वीर को परिवार के खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
बेडरूम में तोते के जोड़े की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को लगाने दीर्घायु और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो बेडरूम में तस्वीर लगाना चाहिए। इन तस्वीरों को लगाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
बेडरूम में कभी भी सिंगल पक्षी और राधा या कृष्ण की सिंगल तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप सिंगल तस्वीर लगाते हैं तो वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ