कपूर और लौंग एक साथ जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra16, Jan 2024 06:00 AMjagran.com

कपूर और लौंग का उपयोग

पूजा-पाठ में इसका विशेष महत्व होता है। पूजा के बाद आरती में कपूर का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि कपूर और लौंग को जलाने से क्या होता है।

वास्तु शास्त्र

इसके अनुसार, घर से नकारात्मक ऊर्जी को दूर करने के लिए कपूर और लौंग का उपाय काफी कारगर होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा

घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश से कई परेशानियां होने लगती हैं। इससे बचने के लिए कपूर और लौंग जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।

कपूर और लौंग जलाने का समय

इसे जलाने से पहले समय का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे जलाने के लिए संध्या का समय काफी अच्छा माना जाता है। इससे परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

धन प्राप्ति का योग

अगर आप सोने से पहले चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को एक साथ जलाने से आर्थिक तंगी से दूर होने लगती है और धन प्राप्ति का योग बनता है।

परेशानियों से छुटकारा

परेशानी से बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर कपूर के साथ लौंग जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।

घर में खुशहाली

अक्सर लोग घर में आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं। इससे बचने के लिए मंगलवार के दिन कपूर के साथ लौंग जलाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहेगी।

राहु को मजबूत करना

कुंडली में राहु के कमजोर होने पर जीवन में कई बाधाएं आने लगती हैं। राहु को मजबूत करने के लिए कपूर के साथ लौंग जलाना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ