घर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra15, Jan 2024 03:51 PMjagran.com

घर में सामान रखना

अक्सर लोग घर में ऐसी चीजें रख देते हैं जिससे कंगाली आने लगती है। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

खंडित मूर्ति

कई लोग घर के मंदिर में देवी-देवता की खंडित मूर्ति रख देते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष होने लगता है और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

जूते-चप्पल रखना

घर में बिना काम वाले जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। अगर आप इसे घर में रखते हैं तो धन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

टूटा शीशा रखना

घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा टूटे शीशे में चेहरा भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है।

कांटेदार पौधे

अक्सर लोग घर में कांटेदार पौधे रखते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप घर में कांटेदार पौधे रखते हैं तो जीवन में कई तरह की बाधाएं आने लगती हैं।

टूटी हुई तिजोरी

घर में टूटी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या होने लगती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की भी रुक सकती है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

अगर आप इन चीजों को भूलकर भी घर में रखते हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वास्तु से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.con के साथ