रात में सोने से पहले किसका नाम लेना चाहिए?


By Ashish Mishra18, Feb 2025 02:26 PMjagran.com

रात में बेहतर नींद आना

अक्सर लोग चाहते हैं कि रात में उन्हें अच्छी नींद आए। इसके लिए सोने से पहले कई उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले किसका नाम लेना चाहिए?

देवी-देवताओं का नाम जपना

रात में सोने से पहले देवी-देवताओं का नाम लेने से रात में अच्छी नींद आती है। इससे मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति खुद को तनाव मुक्ति महसूस करता है।

सोने से पहले किसका नाम लें?

रात में सोने से पहले भगवान का नाम लेना शुभ होता है। ऐसा करने से रात में किसी भी प्रकार का भय नहीं होता है।

गणेश जी का नाम लें

रात में सोने से पहले गणेश जी का नाम लेना चाहिए। इसके साथ ही, ऊँ श्री गणेशाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे शांति मिलती है।

शिव जी का नाम लें

रात में सोने से पहले शिव जी के नाम का जाप करना चाहिए और ॐ नमः शिवाय मंत्र का भी जाप करें। इससे भय दूर होता है।

गायत्री मंत्र का जाप करें

रात में सोने से ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बुरे सपने नहीं आते हैं।

कार्य में मिलेगी सफलता

रोजाना रात में सोने से पहले इन नामों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक तंगी से मिलता है छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को रात में सोने से पहले इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ