तिल के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra18, Feb 2025 12:40 PMjagran.com

दीपक जलाना

अक्सर लोग घर में दीपक जलाते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि तिल के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?

पूजा-पाठ करना

कई लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान दीपक भी जलाते हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

तिल के तेल का दीपक जलाने के फायदे

अगर आप घर में तिल के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे कई फायदे होते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में बरकत होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

घर में तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इसके साथ, साधक को धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा भी मिलता है।

शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति

अगर आप शनि दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि की साढ़ेसाती दूर होने लगती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर में तिल के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंगल ग्रह होंगे मजबूत

कुंडली में मंगल को ग्रह को मजबूत करने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो घर में तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ