दिवाली की रात करें इन देवी-देवताओं की पूजा, होगी धन वर्षा


By Ashish Mishra07, Nov 2023 01:55 PMjagran.com

दिवाली

इस दौरान पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए?

कब है दिवाली?

दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।

पूजा की सामग्री

दिवाली के दिन देवी-देवताओं की पूजा के लिए नारियल, धूप-दीप, गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति, मिट्टी का दीपक आदि चीजों की जरूरत पड़ती है।

भगवान गणेश की पूजा करना

पूजा करते समय सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन गणेश जी की पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में साल भर खुशहाली बनी रहती है।

कुबेर देव की पूजा करना

कुबेर देव को धन का स्वामी माना जाता है। दिवाली के दिन कुबेर की पूजा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

दीपक जलाना

दिवाली के दिन दीप जलाने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही वातावरण भी अच्छा हो जाता है।

भोग लगाना

दिवाली के दिन भोग लगाना जरूरी होता है। इस दिन बताशा, मौसमी फल, खीर और मखाने का भोग लगाना शुभ होता है।

पढ़ते रहें

फेस्टिवल और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ