Fatty Liver में किसी अमृत से कम नहीं ये फल, खाने से होंगे कई फायदे


By Farhan Khan07, Mar 2025 05:00 PMjagran.com

फैटी लिवर की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लिवर कई समस्याओं का शिकार हो जाता है। फैटी लिवर इन्हीं समस्याओं में से एक है।

फैटी लिवर में खाएं ये फल  

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में इन फलों का सेवन करने से आपके लिवर में जमा फैट कम हो जाएगा। आइए इन फलों के बारे में विस्तार से जानें।

एवोकाडो खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आप फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए एवोकाडो खा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट लिवर को हेल्दी रखते हैं।

ब्लैकबेरी भी है जरूरी

स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी भी फैटी लिवर से राहत दिलाने में मददगार हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

फैटी लिवर में रामबाण है सेब

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि लिवर को डिटॉक्सिफाई करने से लेकर डैमेज से बचाने के लिए सेब का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आपको भी रोजाना एक सेब खाना चाहिए।

पपीता खाएं

टामिन्स और एंजाइम्स से भरपूर होने की वजह से पपीते को डाइट में शामिल करने से आपके लिवर में जमा फैट कम हो सकता है। आप इसे सलाद या स्मूदी के रूप में खा सकते हैं।

अंगूर डाइट में शामिल करें

अंगूर विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों का भंडार होते हैं। ऐसे में अगर आप इनका सेवन करते हैं, तो इससे आपको फैटी लिवर की समस्या से निजात मिल सकती है।

फैटी लिवर में केला है जरूरी

केले में विटामिन-बी6, विटामिन-सी और विटामिन-ए और स्टार्च जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको फैटी लिवर की समस्या से राहत दिला सकते हैं।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com