अक्सर लोग सुबह की शुरुआत नाश्ते से करते हैं। कई बार नाश्ते में ऐसे फलों को सेवन कर लेते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित होता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई फल होते हैं जिसे सुबह खाने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। खाली पेट इन फलों को खाने से बचना चाहिए।
इसमें अधिक मात्रा में एसिड होता है। नाश्ते में खट्टे फल जैसे संतरे आदि को खाने से पाचन खराब होने लगता है। इसके अलावा कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ने लगती है।
इसमें कार्बोहाइड्रेट की पर्याप्त मात्रा होती है। केले को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। अगर आप नाश्ते में केला खाते हैं तो पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन ज्यादा किया जाता है। इसे भूलकर भी खाली पेट यानी नाश्ते में शामिल नहीं करना चाहिए। इसके पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से दस्त की समस्या हो सकती है।
नाश्ते में नाशपाती को शामिल करने से बचना चाहिए। सुबह खाली पेट नाशपाती खाने से पाचन खराब हो सकता है। यह कब्ज को बढ़ा सकता है।
नाश्ते में लीची खाने से बचना चाहिए। इसे खाली पेट खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसे दोपहर के समय खाना सबसे अच्छा माना जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाएं जाने वाले पोषक युक्त पदार्थों समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ