Women's Day 2024: इन बीमारियों की सबसे अधिक शिकार होती है महिलाएं


By Farhan Khan06, Mar 2024 02:15 PMjagran.com

बॉडी सेंसिटिव होना

महिलाओं की बॉडी पुरुषों के लिहाज से अधिक संवेदनशील होती है। बीमारी के मामले में भी महिलाओं की स्थिति ऐसी ही होती हैं।

महिलाएं होती है इन बीमारियों की शिकार

कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनकी चपेट में आने की संभावना महिलाओं को ही अधिक होती हैं और पुरुष उनसे काफी हद तक बचे रहते हैं।

इन बीमारियों के बारे में जानें

आज हम आपको कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए इन बीमारियों के बारे में जानें।

विटामिन डी की कमी

महिलाएं आमतौर पर विटामिन डी का शिकार हो जाती हैं। एक स्टडी के मुताबिक महिलाओं की एक चौथाई आबादी विटामिन डी की शिकार हैं।

हड्डियां कमजोर होना

विटामिन डी की कमी से महिलाओं का इम्यून सिस्टम बहुत तेजी से कमजोर हो जाता है। इससे हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं।

ब्लड की कमी

पीरियड, डिलीवरी और सही तरह से पोषक तत्व न लेने के कारण महिलाओं में ब्लड की कमी देखने को मिलती है।

एनीमिया की शिकार

डॉक्टरों के मुताबिक आमतौर पर जितनी भी महिलाएं अस्पताल में आती हैं। अधिकांश एनीमिया होती हैं। एनीमिया से आशय ब्लड की कमी होना है।

पीरियड्स होना

इसकी प्रमुख वजह हर महीने पीरियड का होना है। यदि पीरियड नार्मल दिनों से अधिक दिनों तक रहता है तो यह परेशानी और अधिक हो सकती है।

ऐसे में महिलाएं इन समस्याओं को अनदेखा न करें बल्कि इसका उपचार कराए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com