आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिनका अगर आप सेवन करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ सकती है। आइए इसके बारे में जानें।
अमरूद विटामिन सी से भरपूर फल है। विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
संतरा सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक मौसमी फल है। संतरा विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
सीताफल को कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। सीताफल भी सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक मौसमी फल है।
सीताफल में कुछ ऐसे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
मौसंबी विटामिन सी से भरपूर फल है। मौसंबी को हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप मौसंबी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नींबू एक खट्टा फल है, खट्टे फलों को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है। सुबह रोजाना नींबू पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करती हैं। ऐसे में आप पालक, गोभी, भिंडी, लौकी, सीताफल और बीन्स खा सकते हैं।
अगर आपकी भी लगता है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हैं तो ऐसे में इन फलों और चीजों का सेवन कर सकते हैं।