गर्मी का मौसम आते ही आम की मीठी खुशबू और लाजवाब स्वाद मन को मोह लेती है। आम का मीठा और रसीला स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आता है।
आम के रसीले स्वाद के कारण ही, उसे फलों का राजा कहा जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसे खाने का भी एक समय और तरीका होता है।
दरअसल, कुछ लोग आम खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं आम खाने के तुरंत बाद किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
अगर आप आम खाने के साथ-साथ कोल्ड ड्रिंक का मजा लेते हैं, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा करने से शुगर लेवल बढ़ व पाचन खराब हो सकता है।
कुछ लोग आम और दही को मिक्स करके खाना पसंद करते हैं। हालांकि, ऐसा करना पाचन के लिए हानिकारक साबित होता है।
अगर आप आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार खाना खाते हैं, तो ऐसा भूलकर भी न करें। यह पेट में जलन, अपच और एसिडिटी जैसी समस्या को बढ़ावा देता है।
कई लोग आम खाने के तुरंत बाद ढेर सारा पानी पी लेते हैं। हालांकि, ऐसा करने सेहत के लिए बुरा है। आप लगभग 40-50 मिनट बाद ही पानी पीएं।
आम के सेवन से पहले और बाद भूलकर भी करेला न खाएं। इससे उल्टी, सांस लेने में दिक्कत और मतली जैसी परेशानियां हो सकती है।
इन 5 चीजों के साथ आम खाने से बचें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva