लोगों की अनहेल्दी आदतें और खानपान से जुड़ी गलतियों के कारण आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
जैसे रात में हेवी डिनर या कुछ विशेष तरह के फूड्स का सेवन करने से रातभर शुगर लेवल हाई रहता है और सुबह टेस्ट करने पर भी फास्टिंग शुगर लेवल हाई दिखाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताएंगे, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
रात के खाने में नॉन वेज फूड्स खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इस तरह का खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ जाता है।
मीट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है इसीलिए, लोगों का शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
खाने के बाद मीठा खाने की आदत बहुत से लोगों में होती है। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।
रात में डिनर के बाद मीठा खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इससे फास्टिंग शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ रहता है।
डिनर में डीप फ्राइड फूड्स और हेवी ग्रेवी वाली चीजों का सेवन करने से भी ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
ऐसे में अगर आप शुगर के मरीज है तो इन बातों का ध्यान रखें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com