इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से शरीर को होगा नुकसान


By Ashish Mishra27, Nov 2023 02:14 PMjagran.com

गर्म चीजों का सेवन

अक्सर लोग ठंडी चीजों को गर्म करके सेवन करते हैं। आइए जानते है कि किन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से नुकसान हो सकता है?

पोषक तत्वों की कमी

कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिसे गर्म करने से उसमें से पोषक तत्व निकल जाते हैं। जिसके बाद उसे खाने से हेल्थ को कोई फायदा नहीं होता है।

चाय का दोबारा गर्म करना

अक्सर लोग चाय का ठंडा होने के बाद दोबारा गर्म करके पीते हैं। ऐसा करने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

अंडे को गर्म करना

इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे दोबारा गर्म करने पर इसमें बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं जो हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

पालक से बनी चीजें

पालक से बनी चीजों को गर्म करने से पर इसमें नाइट्रो जैमिन नामक तत्व हो जाता है। इसे खाने से पेट और फेफड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

चावल को गर्म करके खाना

ठंडा होने के बाद इसमें कई तरह बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं। इसे दोबारा गर्म करके खाने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

चिकन को गर्म करना

इसे ठंडा होने के बाद गर्म करने से बचना चाहिए। अगर आप इसे गर्म करते हैं तो चिकन का प्रोटीन खत्म होने लगता है और हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

गाजर का सेवन

इसे गर्म करके नहीं खाना चाहिए। इसे दोबारा गर्म करके सेवन करने से कैंसर और सांस की बीमारी हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ