ये 5 फूड्स खाने से शरीर को मिलती है तुरंत एनर्जी


By Ashish Mishra26, Apr 2024 01:08 PMjagran.com

शरीर में थकान की समस्या

आज के समय में अक्सर लोग थकान की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को एनर्जी के लिए कई फूड्स का सेवन करना चाहिए।

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

एनर्जी के खाएं ये फूड्स

शरीर को एनर्जी की मात्रा को बनाए रखने के लिए पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि एनर्जी के लिए किन चीजों को खाना फायदेमंद होता है।

सेब खाएं

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, क्वेरसेटिन, कैटेचिन और फ्लोरिडज़िन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

केले का सेवन करें

केला शरीर के बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इसके अलावा केला स्टैमिना को भी बढ़ाने में मदद करता है।

नट्स खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पाए जाते हैं। इसे खाने से थकान दूर होने लगती है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

सोयाबीन को डाइट में शामिल करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। ऊर्जावान के लिए डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करें।

अंडा खाएं

इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी12 और सेलेनियम पाया जाता है। इसे खाने से शरीर की एनर्जी बूस्ट होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

रात में क्या खाकर नहीं सोना चाहिए?