शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra06, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

शरीर को हेल्दी रखना

अगर आप खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हेल्दी रखने के लिए खाएं ये चीजें

कई चीजे ऐसी होती हैं, जिसे खाने से शरीर तंदुरुस्त रहता है। इसमें सब्जियां, फल और मेवे को शामिल करना फायदेमंद होता है।

बादाम खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और फाइबर होता है। इसे खाने से दिमाग तेज होता है और शरीर भी तंदुरुस्त रहता है।

सेब का सेवन करें

इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। इसे खाने से पाचन भी दुरुस्त रहता है और सेहत में कई बदलाव दिखते हैं।

अलसी के बीज

अगर आप मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में अलसी के बीज को शामिल करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

अंडे का सेवन करें

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी12 होता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप इसे नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं।

पपीते खाएं

इसमें विटामिन ए, सी और विटामिन-ई पाए जाते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। हालांकि, इसे जरूरत से ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ