हिंदू धर्म में कई जानवरों को पूजनीय माना गया है, जिसमें से गाय भी एक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गाय को गौ माता कहा जाता है।
जो गाय पालते हैं, वह गाय की आंख से निकलने वाले आंसू को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं।
आज हम आपको यही बताएंगे कि आखिर गाय की आंख से आंसू क्यों आते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर गाय की आंख से आंसू आ रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह रो रही है। बल्कि उसे पेट से संबंधित कोई बीमारी है।
इसके लिए गाय को पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाती है। ताकि आंख से पानी या आंसू आना बंद हो जाए।
गाय की आंख से आंसू निकलने के और भी कारण हो सकते हैं। हम आपको अन्य कारणों के बारे में बता रहे हैं।
जब गाय की आंख में मैल या कुछ कचरा होता है, तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह से भी गाय की आंख में आंसू आ सकते हैं।
कहा जाता है कि गाय को अगर निमोनिया हो जाए, तो इसकी वजह से भी गाय की आंखों में आंसू आ सकते हैं।
इन वजहों के चलते गाय की आंख में आंसू आ सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com