Hypertension से जुड़े इन लक्षणों को भूल से भी न करें नजरअंदाज


By Farhan Khan04, Aug 2024 04:35 PMjagran.com

हाइपरटेंशन की समस्या

आज के समय में हाइपरटेंशन की समस्या बहुत आम हो चुकी है और इसकी चपेट में बड़ों से ज्यादा युवा आ रहे हैं।

साइलेंट किलर

हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें कि धमनियों में रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है।

हार्ट अटैक की स्थिति

विशेषज्ञ के मुताबिक, हार्ट अटैक पड़ने की बड़ी वजह हाइपरटेंशन ही होती है। इसके अलावा इससे मस्तिष्क, किडनी और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

हाइपरटेंशन से जुड़े लक्षण

आज हम आपको हाइपरटेंशन से जुड़े कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूल से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए इन लक्षणों के बारे में जानें।

लक्षणों की पहचान न कर पाना

कई लोग हाइपरटेंशन के शुरुआती लक्षणों की समय से पहचान ही नहीं कर पाते हैं, तो कई लोग इसे गंभीर बीमारी न समझकर डॉक्टर से सलाह ही नहीं लेते।

धुंधला नजर आना

भयंकर सिरदर्द, थकान, धुंधला नजर आना, छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी और चक्कर आना इसके शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं।

व्यायाम करें

हाइपरटेंशन से बचाव के लिए फल, सब्जियां और अंकुरित अनाज खाने की आदत बनाएं। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम करें।

हाइपरटेंशन से जुड़े इन लक्षणों को भूल से भी नजरअंदाज न करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com