किशमिश आयरन, डायटरी फाइबर, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। जो लंबे समय तक आपको सेहतमंद रखती है।
वहीं भीगी हुई किशमिश भी कम फायदेमंद नहीं है। आइए जानते हैं कि भीगी हुई किशमिश खाने से क्या होता है?
भीगी हुई किशमिश में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करने से थकान कम होती है।
भीगी हुई किशमिश में डायटरी फाइबर मौजूद होते हैं, जो खाने को आंतों से आसानी से पास होने में मदद करते हैं। ऐसा करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
भीगी हुई किशमिश में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार माने जाते हैं।
रोज भीगी हुई किशमिश खाने से कैल्शियम की कमी नहीं होती और हड्डियां मजबूत बनती हैं। आप भी इसे खाएं।
भीगी हुई किशमिश में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल का ख्याल रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भागी किशमिश को सेक्सुअल हेल्थ का बूस्टर माना जाता है।
इन सभी समस्याओं से निजात के लिए भीगी हुई किशमिश जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com