Uric Acid कंट्रोल करने वाले 4 ड्राई फ्रूट्स


By Ashish Mishra03, Apr 2025 10:00 PMjagran.com

यूरिक एसिड की समस्या

आज के समय में अक्सर लोग यूरिक एसिड की समस्या का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसे कंट्रोल करने के लिए किन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए?

जोड़ों में दर्द होना

कई बार शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसके अलावा, व्यक्ति को बार-बार यूरिन आने की समस्या होती है।

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

Uric Acid को कैसे कंट्रोल करें?

कई ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं, जिसे खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है। इसके साथ ही, शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

अखरोट का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और ओमेगा-3-फैटी एसिड होते हैं। इसे खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है।

बादाम खाएं

इसमें फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं, जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है।

किशमिश खाएं

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण और नेचुरल शुगर होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना 10-12 किशमिश भिगोकर खाना चाहिए।

काजू का सेवन करें

इसमें पोटेशियम और हेल्दी फैट होते हैं। इसे खाने से जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलता है। आप रोज 2-3 काजू भिगोकर खा सकते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ