बेहतर स्वास्थ्य के लिए कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन रखने के लिए डाइट का ख्याल रखना जरूरी है।
शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कई बीमारियों का कारण बनता है
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रखने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मूंगफली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर होता है। मूंगफली में असंतृप्त फैटी एसिड और फाइटोस्टेरॉल होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन- ई पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाली पेट बादाम का सेवन करें।
इसमें ओमेगा- 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसमें गुड फैट्स भी पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
काजू में मैग्नीशियम, सेलेनियम, विटामिन-के और अन्य तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
पिस्ता में फाइबर, पोटेशियम, मिनरल्स और अन्य तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें Jagran.com