बालों को धूप, धूल और पॉल्यूशन से बड़ी समस्या होती है। इनकी वजह से बाल खराब होने लगते हैं। ऐसे में हेयर केयर के कुछ टिप्स अपनाए जा सकते हैं।
बालों के पोषण के लिए ऑयलिंग बेहद जरूरी है। हफ्ते में 2-3 बार बालों में तेल लगाएं। इससे बालों का सूखापन दूर होता है।
बालों की केयर के लिए सरसों और नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें या रात-भर भी लगा सकते हैं।
केमिकल युक्त शैंपू की जगह घर के बने शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद तत्व बालों को नमी देते हैं।
नेचुरल शैंपू बनाने के लिए एक पैन में ग्लिसरीन साबुन बेस डालकर थोड़ी देर गर्म करें। फिर इसमें विटामिन-ई तेल, जोजोबा तेल और एलोवेरा जेल डालें। इसका इस्तेमाल करें।
हेयरफॉल कम हो, इसके लिए बालों की जड़ों का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें, जो बालों को सॉफ्ट और डैंड्रफ फ्री बनाते हैं।
इसे बनाने के लिए केले को मैश करके उसमें 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इसे हफ्ते में 2 दिन 15-20 मिनट तक लगाएं।
बालों को मजबूत और झड़ने से रोकने के लिए इनकी नियमित रूप से सफाई करना जरूरी होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें Jagran.com