गर्मियों में राहत के लिए पिएं गुलाब का शरबत


By Amrendra Kumar Yadav20, Jun 2023 12:10 PMjagran.com

अत्यधिक गर्मी

गर्मी का कहर इन दिनों जारी है ऐसे में लोग गर्मी से बचने के नए-नए तरीके व ड्रिंक्स आजमा रहे हैं। शरबत-ए-गुलाब ड्रिंक से आपको भी राहत मिल सकती है।

गुलाब का शरबत

इसे शरबत-ए-गुलाब के नाम से भी जाना जाता है, क्‍योंकि इसे गुलाब के रस से बनाया जाता है।

कोल्ड ड्रिंक्स से बेहतर विकल्प

यह कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स से बेहतर विकल्प है। इसको पीने के हेल्‍थ से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं।

हाइड्रेशन

गुलाब शरबत आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का बेहतरीन उपाय है। यह गर्मी से राहत दिलाता है।

कूलिंग पावर

गुलाब शरबत में नेचुरल कूलिंग इफेक्टस पाए जाते हैं। ये शरीर को गर्मी से बचाते हैं और थकान से राहत दिलाते हैं।

एसिडिटी से राहत

अपने प्राकृतिक गुणों से भरपूर होने के कारण यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है। इससे एसिडिटी से राहत मिलती है।

शरबत की सामग्री

इसे बनाने के लिए गुलाब की पंखुडियों, शहद, नींबू का रस, आइस क्यूब की जरूरत पड़ती है। आप इसमें इलाइची पाउडर भी मिला सकते हैं।

विधि

गुलाब की पंखुडियों को उबालकर ठंडा होने पर छान लें। फिर शहद या अन्य स्वीटनर, नींबू का रस और इलाइची पाउडर मिलाएं। कुछ देर फ्रीज में रखकर आइस क्यूब मिलाकर इसका सेवन करें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें jagran.com