गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, शरीर को मिलेगी ठंडक


By Ashish Mishra14, Jun 2025 05:30 AMjagran.com

गर्मी से बचाव

इस मौसम में लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को ठंडक मिलती है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

शरीर को ठंडा रखने वाले ड्राई फ्रूट्स

कई ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं, जिसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके साथ ही, व्यक्ति खुद को दिनभर तरोताजा महसूस करता है।

अंजीर खाएं

इसकी तासीर ठंडी होती है। इसे गर्मियों में खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर पेट को ठंडा रखने में भी मददगार है। इसे भिगोकर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है।

किशमिश खाएं

गर्मियों में किशमिश को भिगोकर या दूध में डालकर खाना लाभकारी होता है। इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है।

खजूर खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है और शरीर भी ठंडा रहता है।

बादाम खाएं

इसे रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह बादाम को खा लें। इससे शरीर हेल्दी रहता है और मानसिक हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

पर्याप्त पानी पिएं

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और व्यक्ति खुद को तरोताजा महसूस करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ