जब कभी आप घूमने जाते हैं और ठहरने के लिए होटल लेते हैं, तो आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। होटल का सुकून माहौल और बढ़िया सर्विस सबका दिल जीत लेती है।
होटल कमरे में मिल रही सुविधाएं फीस और होटल पर निर्भर करती है, लेकिन आमतौर पर कुछ बेसिक चीजें आपको हर होटल में मिलती हैं।
होटल के कमरे में मौजूद कुछ चीजों को आप बेझिझक घर उठाकर ले जा सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को उठाकर लाएं।
अगर आप लग्जरी होटल्स में ठहरते हैं, तो उसमें आपको कंफर्ट के लिए डिस्पोजेबल स्लिपर्स प्रोवाइड करते हैं। आप इन्हें घर भी ला सकते हैं।
होटल रूम में मौजूद टॉयलेटरीज यानी साबुन, शैंपू व लोशन आदि को घर लेकर जा सकते हैं। यह ट्रैवल के दौरान भी काम आएगा।
होटल में अक्सर स्टेशनरी का सामान जरूर रखा जाता है। इन्हें आप बेझिझक अपने साथ घर ले जा सकते हैं।
कई होटल में मिनी-बार या ट्रे पर फ्री टी-कॉफी पैकेट्स और शुगर मिलते हैं। अगर आप इन्हें घर ले जाना चाहते हैं, तो आसानी से ले जा सकते हैं।
बड़े-बड़े होटल्स में शू पॉलिशिंग और छोटी सी सिलाई किट रखते हैं, जिसे आप आसानी से घर ले जाया जा सकता है।
अगर आप भी होटल रूम में ठहर रहे हैं, तो इन चीजों को घर साथ ला सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva