अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ये धन लाभ के लिए कई उपाय करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन-से दीपक जलाने चाहिए?
सनातन धर्म में पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अधिकतर लोग जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करता है। इस तंगी से छुटकारा पाने के लिए दीपक जलाना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक को जलाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
घर में तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी पसन्न होती हैं और परिवार के सदस्यों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।
शुद्ध गाय के घी का दीपक धन के देवता कुबेर को आकर्षित करता है। इस दीपक को जलाने से धन और शक्ति की प्राप्ति होती है।
मान्यता के अनुसार, तिल के तेल और घी का दीपक शाम के समय जलाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति को धन प्राप्ति होती है।
शाम के समय प्रवेश द्वार पर दीपक जलाना शुभ होता है। दीपक इस तरह रखें ताकि घर से निकलते समय वह आपके दाएं हाथ की तरफ हो।
धन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ