हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन खरीदारी करने का मुहूर्त होता है। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?
सोमवार के दिन भगवान भोलोनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करते समय कई बातों का ध्यान देना चाहिए।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसकी खरीदारी सोमवार के दिन नहीं करना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
सोमवार के दिन अनाज और आटा खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा, कॉपी-किताब और गाड़ी आदि खरीदना वर्जित माना जाता है।
सोमवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।
सोमवार के दिन सफेद रंग की चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। सफेद चीजों दूध, दही और चीनी खरीद सकते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति आती है।
लोहे की चीजों को सोमवार के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा बर्तन खरीदने के लिए भी सोमवार का दिन अच्छा माना जाता है।
सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही, शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए।
दिन के अनुसार खरीदारी करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ