हथेली रगड़ने से दूर होते हैं ये रोग, हमेशा रहेंगे स्वस्थ


By Ashish Mishra08, Dec 2024 07:00 PMjagran.com

हथेली रगड़ना

अक्सर लोग अपने हाथ की हथेली रगड़ते रहते हैं। इसका हेल्थ पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि हथेली रगड़ने से कौन से रोग दूर होते हैं?

शरीर को हेल्दी रखना

अगर आप किसी भी तरह की बीमारियों का सामना कर रहे हैं, तो इससे बचने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाना चाहिए। इससे शरीर हेल्दी रहता है।

हथेली रगड़ने के फायदे

अगर आप रोजाना हथेली को रगड़ते हैं, तो आपको इसके कई फायदे मिल सकते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और गर्माहट महसूस होती है।

तनाव से मिलता है छुटकारा

हथेलियों को रगड़ने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके साथ ही, शरीर एक्टिव रहती है और तनाव से छुटकारा मिलता है।

ठंड होती है दूर

सर्दी के मौसम में हथेलियों को आपस में रगड़ने से ठंड दूर होने लगती है। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और हाथों की अकड़न दूर होने लगती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

हथेलियों को आपस में रगड़ने से आंखों का स्ट्रेस दूर होती है, जिसे आंख की रोशनी भी बरकरार रहती है। ऐसा करने से आंख के आसपास ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना

हथेली को रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

ब्रेन फंक्शन को बेहतर करना

हथेलियों के रगड़ने से ब्रेन फंक्शन बेहतर रहता है। इसके साथ ही, याददाश्त मजबूत होती है और दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ