दुनिया भर में हर महिलाएं चार से पांच दिन होने वाले पीरियड क्रैम्प्स से जूझती हैं। इस दौरान महिलाओं को पेट दर्द, ऐंठन कमर दर्द, सिर दर्द, मूड स्विंग्स जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
कई महिलाएं पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर खा लेती हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। अगर आप भी पीरियड्स पेन से परेशान हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिनसे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।
पीरियड्स के दर्द में हल्दी वाला दूध काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से दर्द में आराम मिलता है क्योंकि यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
हॉट वाटर बैग द्वारा पेट की सिकाई करने से ऐंठन और मांसपेशियों का दर्द कम होता है। पीरियड्स पेन में आप पेन किलर ना खाकर इस उपाय को ट्राई जरूर करें।
अगर आप माहवारी के दौरान सही से फ्लो ना होने के कारण परेशान हैं तो पपीते का सेवन जरूर करें, जिससे आपका फ्लो अच्छा होगा और दर्द से भी राहत मिलेगा।
दर्द में जल्दी राहत पाने के लिए अदरक का पानी एक रामबाण इलाज माना जाता है। अदरक हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इस नुस्खे को एक बार जरूर ट्राई करें।
माहवारी के दौरान अजवाइन का पानी पीने से दर्द में राहत मिलता है। अगर आपके भी पेट में दर्द हो रहा है, तो इस घरेलू नुस्खे को ट्राई करना ना भूलें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Jagran