रॉयल लुक के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से लें आउटफिट इंस्पिरेशन


By Priyam Kumari02, Dec 2024 09:05 AMjagran.com

मशहूर फैशन डिजाइनर

फैशन इंडस्ट्री में मनीष मल्होत्रा एक ऐसा नाम है जिसे कौन नहीं जानता। फैशन की दुनिया में मनीष मल्होत्रा का बहुत बड़ा नाम है। मनीष के आउटफिट डिजाइन का कोई जवाब नहीं है।

मनीष मल्होत्रा शानदार डिजाइन

उनके एक से बढ़कर आउटफिट पहनकर बॉलीवुड हसीनाएं महफिल में कहर ढाती हैं। आज हम आपको मनीष मल्होत्रा के कुछ आउटफिट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप रॉयल लुक के लिए आइडियाज ले सकती हैं।  

एंब्रॉयडरी लहंगा

मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ ये आइवरी कलर के लहंगा, जिस पर जरदोजी एंब्रॉयडरी में बनारसी टिशू दुपट्टा काफी कमाल का लग रहा है। ऐसे लुक को भी आप किसी शादी या फंक्शन में क्रिएट कर सकती हैं।

कली लहंगा सेट

आलिया भट्ट ने पिंक कलर का कली एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा पहना है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश और रॉयल लग रही हैं। साथ ही, उन्होंने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है, जो सेसी लुक दे रहा है।  इस तरह के लहंगे किसी खास की शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं।

हैवी अनारकली सूट

कृति सेनन ने पिंक कलर का हैवी वर्क अनारकली सूट पहना है। वहीं, ऑरेंज दुपट्टा सूट पर चार चांद लगा रहा है। आप भी रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह के लुक से आइडिया ले सकती हैं।

सिमरी साड़ी

एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर की सिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, उनका नेकलेस खूबसूरत पर चार चांद लगा रहा है। इस तरह की साड़ी नई नवेली दुल्हन पर खूब जचती हैं। साथ ही, ऐसी साड़ियां रॉयल और क्लासी लुक देती हैं।

पर्ल वर्क कोर्ट-पैंट

अगर आप भी कुछ डिफरेंट और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो जान्हवी कपूर की तरह गोल्डन कलर का हैवी पर्ल वर्क कोर्ट-पैंट कैरी करना ना भूलें। यह आउटफिट आपको क्लासी और रॉयल लुक देगा। 

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने और देखते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@manishmalhotra05)