अजमेर में दरगाह के साथ-साथ घूमें ये खूबसूरत प्लेस


By Farhan Khan30, Nov 2024 02:58 PMjagran.com

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह

अजमेर राजस्थान का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर वाला शहर है। यहां सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह मौजूद है।

अजमेर में घूमें ये जगहें

आज हम आपको दरगाह के अलावा अजमेर के कुछ खूबसूरत प्लेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

लाल मंदिर

यह एक जैन मंदिर है, जो अपने सोने से सुसज्जित मण्डप और बेहतरीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। आपको इस मंदिर को विजिट करना चाहिए।

तारागढ़ किला

अजमेर स्थित तारागढ़ किला सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जहां हर महीने हजारों पर्यटक आते हैं।

अजमेर का पहरेदार

यह किला अरावली पर्वत पर स्थित है और इसे अजमेर का पहरेदार कहा जाता है। यहां से अजमेर शहर का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है।

आनासागर झील

अजमेर में स्थित आनासागर झील बेहद खूबसूरत झील है। इसके किनारे सुंदर बगीचे और शांत वातावरण मौजूद है।

ढाई दिन का झोपड़ा

यह एक ऐतिहासिक मस्जिद है, जिसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। इसकी अद्वितीय वास्तुकला इसे खास बनाती हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com