यूरिक एसिड बढ़ने के ये 5 कारण आपको चौंका देंगे, जानें अभी


By Lakshita Negi08, Dec 2024 12:30 PMjagran.com

यूरिक एसिड

यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक कचरा पदार्थ है, जो प्यूरीन के टूटने से बनता है। इसका स्तर बढ़ने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खराब लाइफस्टाइल और कम पानी पीने के कारण भी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता हैं। हमारे इस लेख में यूरिक एसिड बढ़ने के और इसे कंट्रोल करने के बारे में जानें।

रेड मीट से यूरिक एसिड

रेड मीट में प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए अगर इसे बहुत ज्यादा खाया जाए तो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स खाने से नुकसान

बाजार में मिलने वाला फ्रोजन और पैकेज्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बन सकते हैं और इनको खाने से शरीर में फैट भी जमता हैं।

अल्कोहल से यूरिक एसिड

बीयर और अन्य अल्कोहोलिक ड्रिंक्स में प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं।इनको रोज पीने से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल खराब हो सकता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

शुगर वाली ड्रिंक्स

मीठी ड्रिंक्स जैसे सोडा और पैकेज्ड जूस में फ्रक्टोज मौजूद होता है। जिससे शरीर में यूरिक एसिड काफी तेजी से बनता है और हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।

सीफूड

सीफूड जैसे मछली, केकड़े और झींगे में भी प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिससे यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता हैं। यूरिक एसिड के मरीजों को मीट और मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

यूरिक एसिड को कंट्रोल कैसे करें?

शरीर को यूरिक एसिड के खतरे से दूर रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। पानी पीने से शरीर यूरिक एसिड को आसानी से डाइल्यूट कर देता हैं, जिससे क्रिस्टल बनने का खतरा नहीं बढ़ता।

अपनी आदतों पर ध्यान दें और स्वस्थ रहें। अपनी जरूरत और सेहत के हिसाब से चुनें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ।