चटपटी भेल पूरी घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा की हर कोई पूछेगा रेसिपी


By Lakshita Negi15, Dec 2024 08:10 AMjagran.com

भेल पूरी

भेल पूरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो हर किसी को पसंद आता है। इसका तीखा, मीठा और खट्टा स्वाद इसे खास बनाता है। आइए आज घर पर इसे परफेक्ट स्ट्रीट स्टाइल में बनाना सीखें।

भेल पूरी की सामग्री

भेल पूरी बनाने के लिए चाहिए मुरमुरा, उबले आलू, कटे टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, खट्टी-मीठी चटनी और सेव या आपके पसंद की कोई नमकीन और मसाले।

भेल पूरी में चटनी का जादू

खट्टी-मीठी इमली की चटनी और हरी धनिया-मिर्च की चटनी से भी भेल पूरी का असली स्वाद आता हैं। इसलिए इन चटनियों को बनाकर किसी बर्तन में रखें ताकी जब भी आपका मन करें आप भेल पूरी खा सकें।

मुरमुरा को क्रिस्प के लिए भूनें

मुरमुरा को हल्का सा ड्राई रोस्ट करें ताकि यह और कुरकुरा हो जाए। ऐसा करने से भेल पूरी का टेक्सचर और भी मजेदार हो जाता है।

सब मिलाएं

एक बड़े बर्तन में मुरमुरा, कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर, और हरी मिर्च डाल लें।इसमें ऊपर से स्वाद अनुसार चटनियां डालें और चम्मच या हाथों से अच्छे से मिला लें। एक बड़े बर्तन में मुरमुरा, कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर, और हरी मिर्च डाल लें।इसमें ऊपर से स्वाद अनुसार चटनियां डालें और चम्मच या हाथों से अच्छे से मिला लें।

मसाले डालें

भेल पूरी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, और नमक डाल सकते हैं। मसाले भेल पूरी के स्वाद को और भी चटपटा और टेस्टी बना देंगे।

सेव और धनिया की गार्निशिंग

आखिर में जब भेल पूरी तैयार हो जाए तो उसमें गार्निशिंग के लिए ढेर सारी सेव और कटा हरा धनिया डालें इससे इसका स्वाद और बढ़ेगा और दिखने में भी अच्छा लगेगा।

सर्व करें

भेल पूरी को बनाने के तुरंत बाद ही इसे खा लें। ज्यादा देर तक रखने से मुरमुरा नर्म हो सकता है जिससे इसका स्वाद फीका पड़ जाएगा।

घर पर इसे बनाएं और दोस्तों या परिवार के साथ खाने का मजा लें। अपनी जरूरत और सेहत के हिसाब से चुनें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ।