मुनक्का में विटामिन, फाइबर, जिंक, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना सुबह में 5 मुनक्का खाने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुनक्का में कैल्शियम अधिक मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो सकती है।
सर्दियों में मुनक्का खाने से भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है। इसके चलते आपको एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से राहत मिल सकती है।
मुनक्का में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। आप रोज इसका सेवन करें।
अगर आप दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको मुनक्का खाना चाहिए क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होता है।
मुनक्का में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आपको इसका सेवन करना चाहिए।
सुबह एक गिलास दूध में 6-7 मुनक्का डालकर उबाल कर पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। आपको इसे रोज खाना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com