बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी खूबसूरती से सोशल मीडिया पर हमेशा लाइमलाइट चुराती रहती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है। एक्ट्रेस के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है।
एक्ट्रेस साड़ी में एकदम कहर ढाती हैं। आज हम आपके लिए करिश्मा तन्ना के कुछ साड़ी लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप भी ससुराल में खूबसूरत दिख सकती हैं।
करिश्मा तन्ना ब्लैक और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में काफी रॉयल लग रही हैं। आप किसी इवेंट पर जा रही हैं, तो इस तरह की साड़ी वियर कर सकती हैं। इसमें आप एलिगेंट और स्टाइलिश नजर आएंगी।
ससुराल में डिफरेंट स्टाइल की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ये साड़ी पहन सकती हैं। ब्लू कलर के रफल साड़ी में एक्ट्रेस सेसी लग रही हैं।
अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं और ससुराल में तारीफ बटोरना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने टिशू साड़ी पहनी है, जिसपर गोल्डन कलर की चौड़ी लेस लगी हुई है।
ससुराल में गॉर्जियस लुक पाने के लिए एक्ट्रेस की ये साड़ी एकदम परफेक्ट है। उन्होंने पर्ल वर्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी ऐसी साड़ी पहनकर सुर्खियां बटोर सकती हैं।
हैवी साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं और लाइट साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पर्पल कलर के शिफॉन साड़ी में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही हैं। साड़ी पर चिकनकारी वर्क किया हुआ है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।
अगर आप भी ब्लैक लवर हैं और ब्लैक साड़ी पहनने का मन कर रहा है, तो करिश्मा तन्ना की इस ब्लैक नेट साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी हर पार्टी फंक्शन के लिए परफेक्ट होती हैं।
फैशन से जुड़ी ऐसी ही तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@karishmaktanna)